Gold Silver Price Today: सोना खरीदना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; जानिए आज की कीमत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 21 April 2024: देश भर में शादियों का सीजन शुरु हो गया है. शादी विवाह में सोने चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. दरअसल, आज सोने की कीमतों में कमी देखने को मिली है. वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 69,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  69,050 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शनिवार को 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी रेट पर बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 69,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  69,050 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में कमी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 69,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,830 के दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,480 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,270 की दर से बिकेगा.

Latest News

27 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 27 जून 2026, शनिवार को शुक्ल पक्ष त्रयोदशी और प्रदोष व्रत का विशेष संयोग है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र, योग, करण और ग्रहों की स्थिति.

More Articles Like This

Exit mobile version