Rajasthan Road Accident: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, ट्राली की वैन से टक्कर; 9 की मौत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के झालावाड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य के झालावाड़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई है. जानकारी के अनुसार यहां पर एक बेकाबू ट्राली ने वैन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है. वैन सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

कहां हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा अकलेरा के समीप पंचोला गांव में हुआ है. वैन में बागरी समाज के लोग सवार थे. वैन में सवार 10 लोगों में 3 की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं, 6 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस हादसे में घायल एक शख्स की हालत गंभीर है.

कहां जा रहे थे वैन सवार?

जानकारी दें कि वैन में सवार लोग एमपी के खिलचीपुर से शादी समारोह से लौट रहे थे. इस घटना के बाद ट्राली सवार ड्राइवर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि ट्राली की रफ्तार काफी तेज थी. इस कारण ट्राली ड्राइवर उसको कंट्रोल नहीं कर पाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर के ट्राली की तलाश शुरु कर दी है. ट्राली का नंबर हरियाणा राज्य का बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंच पर किया डांस और ड्रम भी बजाया, देखिए वीडियो…

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version