Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 22 October 2024: धनतेरस और दीवापली के त्योहार में केवल कुछ समय का ही वक्त बचा है. ऐसे में इस खास मौके पर तमाम लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं. अगर आप भी इस वक्त पर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की या फिर इसमें निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरुरी हो सकती है. बता दें कि इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. आइए आपको BankBaazar.com के अनुसार बताते हैं आज आप किस भाव में सोना या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी सोमवार को 1,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम की रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां महंगा हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज  73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज  77,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version