Gold Silver Price Today: सोने की कीमत पर लगी ब्रेक, चांदी के बढ़े भाव, जानिए ताजा रेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 22 September 2024: अगर आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं या गोल्ड-सिल्वर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत स्थिर है. वहीं चांदी के भाव में उछाल देखने को मिले हैं. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 69,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 73,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी शनिवार को 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 69,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 73,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने के भाव स्थिर हैं. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

Latest News

राजा रघुवंशी का कत्ल करने वाली पत्नी सोनम को मिली जमानत, कोर्ट ने रखी ये बड़ी शर्त

Raja Raghuvanshi Wife Get Bail: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा...

More Articles Like This

Exit mobile version