Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों ने लगाई लंबी छलांग, जानिए ताजा रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: शादी का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,56,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,56,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,55,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में अमेजन का एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस शुरू, 7,000+ कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा

Latest News

Airtel का बड़ा ऐलान: डिजिटल लेंडिंग कारोबार में 20,000 करोड़ रुपये निवेश, RBI से मिला NBFC लाइसेंस

भारती एयरटेल डिजिटल लेंडिंग कारोबार के विस्तार के लिए अगले कुछ वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. एयरटेल मनी लिमिटेड को RBI से NBFC लाइसेंस मिल चुका है, जिससे कंपनी वित्तीय सेवाओं में अपनी पकड़ मजबूत करेगी.

More Articles Like This

Exit mobile version