Gold Silver Price Today: गणतंत्र दिवस के दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक; जानिए आज के ताजा रेट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 26 January 2024: पूरा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, या फिर आप खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, आज सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. वहीं, चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी हुई है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव हुए कम (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,700 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,640 दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में उछाल (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 76,800 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में सोने के भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,700 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,640 दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,680 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,580 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,510 की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान की कला-संस्कृति से रूबरू हुए फ्रंसीसी राष्ट्रपति, PM मोदी ने गुलाबी नगरी में पिलाई चाय, देखें वीडियो

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version