Gold Silver Price Today: लंबे उछाल के बाद सोने-चांदी की रफ्तार पर लगा ब्रेक, जानिए आज का भाव

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 27 September 2024: अगर आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं या गोल्ड-सिल्वर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोेने-चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 75,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी गुरुवार को 99,990 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 75,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने के भाव स्थिर हैं. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 75,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

Latest News

Fatehpur Accident: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, चार युवकों की दर्दनाक मौत

Fatehpur Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. ललौली थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This

Exit mobile version