Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 30 July 2024: भगवान शिव के पावन महीने की शुरुआत हो गई है. ऐसे में अगर आप पवित्र माह सावन में सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरुी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 64,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 67,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 67,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी सोमवार को 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 89,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोना महंगा हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 64,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 67,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 67,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

 

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत बढ़ी है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 64,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 67,360 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  67,520 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Valentines Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भेजें ये खूबसूरत मैसेज, ऐसे करें मोहब्बत का इजहार

Valentines Day 2026 Wishes:  आज पूरी दुनिया प्यार के रंग में रंगी है. 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentines...

More Articles Like This