Gold Silver Price Today: नवरात्रि पर सोने की बढ़ी चमक, धड़ाम से गिरे चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: आज नवरात्रि के पर्व की शुरुआत हुई है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 84,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 84,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 88,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 88,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 84,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 84,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 88,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 88,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 84,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 84,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 88,520 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- PM Modi Nagpur Visit: पीएम मोदी का नागपुर दौरा आज, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This