Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में बंपर बढ़ोत्तरी, जानिए आज का ताजा भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 21 September 2024: अगर आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं या गोल्ड-सिल्वर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिले हैं. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज भी सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 69,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 69,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 73,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी शुक्रवार को 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज भी सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 69,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 69,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 73,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 69,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ लॉन्च के साथ भारत की औद्योगिक हरित क्रांति का किया नेतृत्व, वित्त मंत्री सुरेश...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजिनी नगर में ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ पहल की शुरुआत हुई. इस मिशन के तहत उद्योगों को हरित और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version