Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी, जानिए कितना हुआ महंगा

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 22 March 2024: कुछ दिनों बाद ही देश भर में होली का त्योहार मानाया जाएगा. इस खास समय पर कई लोग सोने या चांदी में निवेश करते हैं. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,800 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 64,890 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 65,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को  80,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 81,500 प्रतिकिलो ग्राम की रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,800 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 64,890 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 65,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,680 के दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 64,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 65,810 की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: BJP Third Candidate List: बीजेपी ने तीसरी लिस्ट की जारी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version