Gold Silver Price Today: ट्रंप के टैरिफ वार से बाजार में डर, क्या सोना ₹1.75 लाख और चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचेगी?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक नए फैसले ने वैश्विक बाजारों में हलचल तेज कर दी है. ट्रंप प्रशासन के ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर राष्ट्रपति ने नया बड़ा कदम उठाते हुए दुनिया भर से आने वाले आयातित सामान पर 10% का समान (फ्लैट) टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी.

इस फैसले के बाद संभावित ट्रेड वॉर को लेकर चिंताएं फिर बढ़ गई हैं. सोमवार को भारतीय शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों की नजरें इसी घटनाक्रम पर रहेंगी. जानकारों का मानना है कि बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोना और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे इन कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है.

अब कहां तक जाएगी कीमत ?

बाजार के जानकारों का कहना है कि जब भी दुनिया में राजनीतिक या आर्थिक अस्थिरता बढ़ती है, लोग शेयर बाजार से पैसा निकालकर गोल्ड में निवेश करना शुरू कर देते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है.

सोने के दाम

घरेलू बाजार में सोने के लिए ₹1,49,800 का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले हफ्तों में सोना पहले ₹1,61,000 के आसपास पहुंच सकता है. यदि वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता बढ़ती है, तो सोना ₹1,75,000 के ऐतिहासिक स्तर को भी छू सकता है.

चांदी के दाम

चांदी में सोने से भी ज्यादा तेज तेजी देखने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल ₹2,25,000 का स्तर चांदी के लिए मजबूत सपोर्ट बना हुआ है. बढ़ती औद्योगिक मांग और वैश्विक अनिश्चितता के कारण विशेषज्ञों का अनुमान है कि चांदी की कीमतें उछलकर ₹3,50,000 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकती हैं.

आम आदमी और निवेशकों पर असर

ट्रंप के इस 10% टैरिफ वाले फैसले ने अनिश्चितता का जो माहौल बनाया है, उसका सीधा असर डॉलर की मजबूती और फिर भारतीय रुपये पर भी पड़ेगा. सोमवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव काफी ज्यादा रह सकती है. सीधे शब्दों में कहें तो अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले कुछ दिनों में बेहद सावधानी बरतना जरूरी है. यदि ट्रेड वॉर की आशंका सच साबित होती है, तो सोना और चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं और ये आम लोगों की पहुंच से और महंगी हो सकती हैं.

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने की फीकी पड़ी चमक, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version