Gold Silver Price Today: लंबे उछाल के बाद सोने-चांदी के दाम स्थिर, जानिए ताजा भाव

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: आज यानी 14 अक्टूबर को पितृ विसर्जन है. कल से मां दुर्गा की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी खरीददारी करने वाले हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरुरी है. बता दें कि पितृपक्ष में ही सोने-चांदी की कीमत में तगड़ा उछाल देखने को मिला है. हालांकि आज सोने-चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

नहीं बढ़े सोने के भाव (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में लगातार तेजी देखा गया. हालांकि आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा.

चांदी के भाव स्थिर (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शुक्रवार को 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगी.

UP में भी सोने के भाव स्थिर (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में लगातार उछाल के बाद आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा.

MP में भी नहीं बढ़ें सोने के भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ेंः Israel Hamas War: मानवता पर वज्रपात, सिर्फ कठपुतली है हमास

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This

Exit mobile version