Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदना हुआ इतना सस्ता, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए खुशखबरी भरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज में सोने-चांदी की कीतम में गिरावट देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोना हुआ सस्ता (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक सोने की कीमत में जरा सा उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल यानी शनिवार को 56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिका, वो आज 58,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी भी सस्ती (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी आज गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी शनिवार को 77,500 प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी सस्ता हुआ सोना (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी आज सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो सोना कल यानी शनिवार को 56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिका, वो आज 58,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी आज सोने की कीमत में कमी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 55,930 से बिका, वो आज 55,780रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा था, वो आज 58,570 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी कुल मिलाकर आज सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिला है.

ये भी पढ़ेंः Horoscope: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए राशिफल

Latest News

रूस ने ईरान को दिया अमेरिकी सेना के गुप्त ठिकानों का डेटा, US बोला- नहीं प्रभावित होगा हमारा मिशन

US Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग के बीच रूस ने ईरान को अमेरिकी सेना की गुप्त...

More Articles Like This

Exit mobile version