UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में लौटते मानसून के सक्रिय होने के चलते पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश शुरू है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना बना हुआ है. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं 10 से 12 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई है. बता दें कि बीते दो-तीन दिनों से राज्य में हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 सितंबर तक एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश में एंट्री करेगा. जिसके चलते राज्य में एक बार फिर से मानसून को सक्रिय होगा और कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी.

इन जिलों में 24 घंटे तक झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं लखनऊ, अमेठी, अयोध्या, बदायूं, बहराइच,रायबरेली, बाराबंकी, बरेली, एटा, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात कासगंज, लखीमपुरखीरी और मैनपुरी तेज बारिश की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदना हुआ इतना सस्ता, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Latest News

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय सहित दो लोगों की मौत, दो घायल

Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के दम्माम में किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में मारे गए...

More Articles Like This

Exit mobile version