किसानों के लिए खुशखबरी, RBI ने बिना गारंटी 2 लाख रुपये का लोन देने का किया ऐलान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. अब किसान बैंक से बिना किसी गारंटी के 2 लाख रुपये तक के लोन आसानी से सकेंगे. आरबीआई ने बढ़ती महंगाई से किसानों को राहत देने के उद्देश्‍य से ये घोषणा की है. अभी लोन की सीमा 1.6 लाख रुपये है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि महंगाई और कृषि में उपयोग होने वाले कच्चे माल की लागत में इजाफा को देखते हुए गारंटी मुक्त कृषि ऋण की सीमा को 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का फैसला लिया गया है.

छोटे किसानों को होगा सबसे ज्‍यादा फायदा 

गर्वनर शक्तिकांत दास ने बताया कि इससे बैंकों से ऋण लेने को लेकर छोटे और सीमांत किसानों का दायरा बढ़ जाएगा. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बैंक ने साल 2010 में कृषि क्षेत्र को बिना किसी गारंटी के एक लाख रुपये देने की सीमा निर्धारित की थी. इसे साल 2019 में बढ़ाकर 1.6 लाख रुपये कर दिया गया था. शक्तिकांत दास ने कहा कि कि इस संबंध में जल्‍द ही परिपत्र जारी किया जाएगा.

घटाया वृद्धि दर अनुमान

शुक्रवार को आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की पांचवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में लगातार 11वीं बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा. साथ ही केंद्रीय बैंक ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 फीसदी से घटाकर 6.6 फीसदी कर दिया है. आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.5 फीसदी बढ़ाकर 4.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया है.

ये भी पढ़ें :- Winter Food: कड़ाके की ठंड में रोज करें इन चीजों का सेवन, मौसमी बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version