Stock Market: आज शेयर बाजार में शानदार उछाल, जानें कितने अंक चढ़े सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज लंबे समय बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल दर्ज की गई. शुक्रवार को बाजार हरे निशान में खुलने के साथ ही मजबूती के साथ बंद भी हुआ. बाजार खुलने के बाद से ही पूरे दिन खरीदारी हावी रही और अंत में आकर बीएसई सेंसेक्स 1961.32 अंकों की भारी बढ़त लेकर 79,117.11 के स्‍तर पर बंद हुआ.

साथ ही नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 557.35 अंकों की तेजी लेकर 23,907.25 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि गुरुवार को भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी.

SBI के शेयरों में सबसे तेज उछाल

आज सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए, केवल एक कंपनी का शेयर मामूली गिरावट लेकर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई निफ्टी 50 की भी 50 में से 49 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर बंद हुए. मात्र एक कंपनी का शेयर घाटे के साथ लाल निशान में बंद हुआ. सेंसेक्स के लिए एसबीआई के शेयर आज सबसे अधिक 4.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट लेकर बंद हुआ.

इन स्‍टॉक्‍स में भी शानदार तेजी

शुक्रवार को बजाज फाइनेंस के शेयर 3.95 फीसदी, टाइटन 3.91 फीसदी, आईटीसी 3.69 फीसदी, टीसीएस 3.62 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 3.42 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.34 फीसदी, एचसीएल टेक 3.34 फीसदी, जेएसडब्लू स्टील 3.25 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.22 फीसदी, इंफोसिस 2.96 फीसदी, पावरग्रिड 2.85 फीसदी, भारती एयरटेल 2.81 फीसदी, टाटा मोटर्स 2.62 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.59 फीसदी, एनटीपीसी 2.47 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.45 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.23 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- पंजाब में AAP के नए अध्यक्ष बने अमन अरोड़ा, इनको मिली उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This