Haldiram पर दुनिया के इस दिग्गज फर्म की नजर, हजारों करोड़ रूपये की लगाई बोली

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haldiram: नमकीन-मिठाई इंडस्‍ट्री पर राज करने वाली और करोड़ो भारतीयों की पसंदीदा कंपनी हल्दीराम में मालिकाना हक खरीदने के लिए दुनिया की कई दिग्‍गज कंपनियों की नजर है. दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और जीआईसी (GIC) सिंगापुर के साथ हल्दीराम में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है. इसकी जानकारी इकोनॉमिक टाइम्‍स ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते के अंत में इस कंसोर्टियम ने हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड (HSFPL) में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के लिए एक प्रस्‍ताव भेजा था. बता दें कि एचएसएफपीएल दिल्ली और नागपुर गुटों की अग्रवाल फैमिली का एक संयुक्त पैकेज्ड स्नैक्स एंड फूड बिजनेस है.

 भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सौदा

भारत की सबसे बड़ी स्नैक्स एंड कन्विनिएंस फूड कंपनी हल्दीराम में ब्लैकस्टोन और उसके पार्टनर्स 74 से 76 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने 8 बिलियन से 8.5 बिलियन डॉलर (₹66,400-70,500 करोड़) की बोली लगाई है. एडीआईए और जीआईसी दोनों ही ब्लैकस्टोन के वैश्विक फंडों के लिमिटेड पार्टनर्स या स्पांसर्स हैं. अगर यह डील होती है, तो यह अब तक की भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी डील होगी. हालांकि स्‍नैक्‍स फूड प्राइवेट लिमिटेड ने इस मामले में कोई आधिकारिक घो‍षणा नहीं किया है.

दोनों गुटों का मर्जर

पिछले वर्ष मई में डाबर इंटरनेशनल के पूर्व सीईओ के रूप में पहली बार किसी पेशेवर को हल्दीराम का सीईओ बनाया गया. कोई भी डील हल्दीराम के नागपुर और दिल्ली गुटों के बीच सफल मर्जर पर निर्भर है, जो एनसीएलटी द्वारा अप्रूव प्लान का भाग है. इस मर्जर को पिछले साल कंप्टीशन कमीशन ऑफ इंडिया से परमिशन मिली थी. इसके अगले 3 से 4 महीने में पूरा होने की उम्मीद है. बता दें कि HSFPL में हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड की 56 प्रतिशत और हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (HFIPL) की 44 प्रतिशत इक्विटी है.

इतने देशों में है कारोबार

हल्‍दीराम की शुरुआत साल 1937 में गंगा बिसन अग्रवाल ने की थी. 87 साल पुरानी इस कंपनी का आज 100 से ज्यादा देशों में कारोबार फैला हुआ है. हल्दीराम करीब 400 टाइप्‍स के फूड आइटम्स बेचती है. इनमें स्नैक्स, मिठाइयां, फ्रोजन फूड, नमकीन, बिस्कुट, रेडी टू ड्रिंक बेवरेजेज, पास्ता, कनफेक्शनरी और रेडी टू ईट फूड शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :- Abdu Rozik: ‘छोटे भाईजान’ अब्दू रोजिक ने शादी को ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बताने को लगाई फटकार, बोले- ‘मेरे पास भी है दिल…’

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version