HDFC Bank News: चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट, 4% लुढ़का स्टॉक

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

HDFC Bank News: देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक को बड़ा झटका लगा है. बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद गुरुवार को कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली.

शेयर में 4% से ज्यादा गिरावट

कारोबार के दौरान सुबह 11:16 बजे एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 40 रुपए यानी 4.80 प्रतिशत गिरकर 802 रुपए पर पहुंच गया. निवेशकों में इस खबर के बाद चिंता का माहौल देखने को मिला.

इस्तीफा 18 मार्च से प्रभावी

एचडीएफसी बैंक की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, अतानु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 18 मार्च से प्रभावी हो चुका है.

अंतरिम चेयरमैन की नियुक्ति

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें केकी मिस्त्री को 19 मार्च से तीन महीने के लिए अंतरिम अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया गया है.

इस्तीफे की वजह क्या है

अपने इस्तीफे पत्र में अतानु चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने बैंक के भीतर कुछ ऐसे घटनाक्रम देखे, जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थे. यही उनके इस्तीफे का मुख्य कारण बना.

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला बैंक में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता से जुड़ा नहीं है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल विचारधाराओं और कार्यप्रणाली में मतभेद के कारण लिया गया है.

कोई गड़बड़ी नहीं, केवल मतभेद

चक्रवर्ती ने दोहराया कि बैंक के अंदर किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है. उनका इस्तीफा पूरी तरह से वैचारिक मतभेदों के आधार पर लिया गया निर्णय है.

यह भी पढ़े: Stock Market Crash Today: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा, निफ्टी 23,200 के नीचे

Latest News

पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण वर्षगांठ जश्न का बलूच संगठनों ने क‍िया व‍िरोध, 28 मई को बताया पहचान मिटाने की याद दिलाने वाला दिन

Pakistan:  पाकिस्तान के एक प्रमुख बलूच छात्र संगठन ने बलूचिस्तान के चगाई जिले में किए गए परमाणु परीक्षणों की 28वीं...

More Articles Like This

Exit mobile version