भारत करेगा दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व, IMF ने माना लोहा कही ये बात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
IMF India Economy: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के उप-प्रबंध निदेशक नाइजेल क्लार्क हाल ही में भारत के पांच द‍िवसीय यात्रा पर थे, जिसके पूरे होने पर उन्होंने भारत को लेकर बड़ी बात कही. नाइजेल क्लार्क ने कहा क‍ि भारत के पास दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता है, जिसकी वजह देश की मजबूत आर्थिक नींव, निजी क्षेत्र की तेज प्रगति और लगातार बढ़ती तकनीकी क्षमताएं हैं.
दरअसल, भारत की यात्रा के दौरान IMF के उप-प्रबंध निदेशक नाइजेल क्लार्क ने नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया. इसके बाद वॉशिंगटन से जारी एक बयान में कहा कि ‘भारत दुनिया की अगली आर्थिक वृद्धि को गति देने की क्षमता रखता है और IMF इस सफर में देश का करीबी साझेदार बना रहेगा.’

भारत यात्रा को लेकर क्लार्क ने जताई खुशी 

बता दें कि IMF में उप-प्रबंध निदेशक बनने के बाद यह क्लार्क की भारत की पहली यात्रा थी. इस दौरान उन्होंने वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा और नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि ‘IMF के उप-प्रबंध निदेशक के रूप में पहली बार भारत आकर मुझे बहुत खुशी हुई. नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं और अन्य लोगों से बातचीत करने का अवसर मिला.’ साथ ही निर्मला सीतारमण, संजय मल्होत्रा और अशोक कुमार लाहिड़ी को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और सकारात्मक चर्चाओं के लिए धन्यवाद दिया.

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था

आईएमएफ अधिकारी ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बताया और कहा कि वैश्विक आर्थिक विकास में भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, ‘मजबूत आर्थिक आधार और अच्छी नीतियों की वजह से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है और वैश्विक विकास का एक प्रमुख इंजन है.’ क्लार्क ने बताया कि भारतीय नीति-निर्माताओं के साथ उनकी बातचीत में देश की आर्थिक स्थिति, वैश्विक परिस्थितियों में हो रहे बदलाव और टिकाऊ तथा सबको साथ लेकर चलने वाली आर्थिक वृद्धि के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा हुई.

क्लार्क ने इन मुद्दों पर की चर्चा

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This

Exit mobile version