India REIT Market: कोविड के बाद तेजी से बढ़ा आरईआईटी बाजार, 27,000 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़ पहुंचा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India REIT Market: भारत में सूचीबद्ध रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) बाजार में पिछले कुछ वर्षों में तेज़ वृद्धि देखने को मिली है. CBRE की एक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में करीब 27,100 करोड़ रुपए का यह बाजार अब बढ़कर वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.

पहले REIT की लिस्टिंग के बाद आई तेजी

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में REIT बाजार की असली रफ्तार तब शुरू हुई जब वित्त वर्ष 2020 में देश का पहला REIT शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ. इसके बाद नए REIT की लिस्टिंग और मौजूदा REIT यूनिट्स की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण बाजार का आकार तेजी से बढ़ता गया.

निवेशकों को मिल रहा बेहतर रिटर्न

रिपोर्ट में बताया गया है कि सूचीबद्ध REIT में से चार REIT ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही से लेकर वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के बीच 20 प्रतिशत से अधिक की सालाना वृद्धि दर्ज की है.

CBRE के चेयरमैन और CEO (भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका) अंशुमन मैगजीन के अनुसार वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बावजूद भारत का REIT बाजार निवेशकों को लगातार आकर्षक रिटर्न देता रहा है.

नए नियमों से मिलेगी और रफ्तार

रिपोर्ट के अनुसार REIT बाजार को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण नियामकीय बदलाव किए जा रहे हैं. पहला बदलाव SEBI का है, जिसने जनवरी से REIT को हाइब्रिड इंस्ट्रूमेंट की बजाय इक्विटी से जुड़े निवेश साधन के रूप में वर्गीकृत करने का फैसला किया है. इससे म्यूचुअल फंड और विशेष निवेश फंड की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है.

दूसरा बड़ा कदम RBI का प्रस्ताव है, जिसके तहत कमर्शियल बैंकों को सीधे REIT को कर्ज देने की अनुमति दी जा सकती है. इससे इस सेक्टर में निवेश और तरलता बढ़ने की संभावना है.

बजट में भी मिला समर्थन

केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSE) की व्यावसायिक संपत्तियों को REIT के माध्यम से मॉनेटाइज करने की योजना का भी ऐलान किया है. इससे सरकारी स्वामित्व वाली रियल एस्टेट संपत्तियों का मूल्य सामने आएगा और निवेशकों को नए अवसर मिलेंगे.

75 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है बाजार

CBRE इंडिया रिसर्च के अनुसार भारत का SM REIT बाजार 75 अरब डॉलर से अधिक का हो सकता है. यह वृद्धि देश में मौजूद 500 मिलियन वर्ग फुट से अधिक ऑफिस, लॉजिस्टिक्स और रिटेल संपत्तियों के कारण संभव हो सकती है.

ऑफिस सेक्टर सबसे पसंदीदा

रिपोर्ट के अनुसार ऑफिस सेक्टर REIT निवेश के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सेगमेंट है. करीब 42 प्रतिशत भारतीय निवेशक इसमें निवेश करने की इच्छा जता चुके हैं.

फिलहाल भारत के प्रमुख शेयर बाजार BSE और NSE पर पांच REIT सूचीबद्ध हैं, जो निवेशकों को रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश का नया विकल्प प्रदान कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: वैश्विक संकट से निपटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा भारत : PM Modi

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version