Stock Market: सपाट ढंग से बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानिए इन शेयरों का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में सपाट बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 13.53 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट लेकर 82,186.81 अंकों पर बंद हुआ. इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 29.80 अंक यानी 0.12 प्रतिशत के नुकसान के साथ 25,060.90 अंक पर बंद हुआ.

बता दें कि कल सोमवार को शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी. कल बीएसई सेंसेक्स 442.61 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़त लेकर 82,200.34 अंकों पर और निफ्टी 122.30 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,090.70 अंक पर बंद हुआ था.

जानें सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 13 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 17 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से केवल 16 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और 33 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए, जबकि एक कंपनी का शेयर आज बिना किसी परिवर्तन के बंद हुआ.

आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर सबसे अधिक 10.56 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए. सोमवार को एटरनल के शेयरों में 5.38 फीसदी की तेजी आई थी. जबकि टाटा मोटर्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.04 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

बढ़त लेकर बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

मंगलवार को टाइटन के शेयरों में 1.08 फीसदी, बीईएल 0.72 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.66 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.65 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.53 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.36 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.33 फीसदी, पावरग्रिड 0.30 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.16 फीसदी, टीसीएस 0.04 फीसदी और टाटा स्टील के शेयर 0.03 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

आज इन शेयरों ने कराया भारी नुकसान

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 1.72 फीसदी, एसबीआई 1.12 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.08 फीसदी, एलएंडटी 1.07 फीसदी, आईटीसी 0.96 फीसदी, इंफोसिस 0.92 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.92 फीसदी, सनफार्मा 0.74 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.72 फीसदी, एचसीएल टेक 0.56 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.46 फीसदी, भारती एयरटेल 0.31 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.31 फीसदी, ट्रेंट 0.30 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.15 फीसदी और एनटीपीसी के शेयरों में 0.04 फीसदी की गिरावट देखी गई.

ये भी पढ़ें :- दुनिया के 3 और देशों के झंडे में हैं तिरंगे के रंग, जानिए उनके नाम और प्रतीक?

 

 

Latest News

मानवता के लिए मिसाल बनीं Nita Ambani ! KIIT यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

Nita Ambani Honorary Doctorate: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापिका एवं चेयरपर्सन Nita M. Ambani को Kalinga Institute of Industrial Technology...

More Articles Like This

Exit mobile version