Stock Market: बढ़त के साथ भारतीय शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 535.24 अंकों यानी 0.71 प्रतिशत की बढ़त लेकर 75,901.41 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स भी 128.10 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी लेकर 22,957.25 के स्‍तर पर बंद हुआ.

बता दें कि सोमवार को सेंसेक्स 824.29 अंकों की गिरावट के साथ 75,366.17 के स्‍तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 263.05 अंकों की गिरावट के साथ 22,829.15 के स्‍तर पर पर बंद हुआ था.

सबसे बड़े फायदे-नुकसान के साथ बंद हुए ये शेयर

आज सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए. शेष 11 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 28 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में और बाकी की 22 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक 4.34 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि सनफार्मा के शेयर सबसे अधिक 4.19 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स की इन कंपनियों के शेयर

इनके अलावा, आज के ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एक्सिस बैंक के शेयर 4.34 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 3.52 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.64 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.60 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.02 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.61 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.52 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.18 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.94 प्रतिशत, जोमैटो 0.90 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.87 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.50 प्रतिशत, इंफोसिस 0.48 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.46 प्रतिशत, टाइटन 0.36 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.09 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए.

नुकसान में बंद होने वाले शेयरों के नाम

दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 1.22 फीसदी, आईटीसी 1.09 फीसदी, एचसीएल टेक 1.01 फीसदी, एनटीपीसी 0.95 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.74 फीसदी, टीसीएस 0.64 फीसदी, पावरग्रिड 0.40 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.31 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.19 फीसदी और टेक महिंद्रा के शेयरों में 0.12 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Arvind Kejriwal को दिल्ली कैबिनेट के साथ 5 फरवरी से पहले महाकुंभ में लगानी चाहिए डुबकी: सीएम योगी

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: किस्मत का साथ मिलेगा या बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version