Stock Market: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, इन स्टॉक्स में आया उछाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

StocK Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 0.19 प्रतिशत यानी 149 अंक की बढ़त के साथ 79,105 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान पर, जबकि 14 शेयर लाल निशान पर थे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.02 प्रतिशत यानी 4.75 अंक की बढ़त लेकर 24,143 के स्‍तर पर बंद हुआ. अंतिम ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

इन शेयरों में आई गिरावट

बात करें निफ्टी पैक के शेयरों की तो बाजार बंद होते समय निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट डिविस लैब में 4.03 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प में 3.17 प्रतिशत, कोल इंडिया में 3 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.35 प्रतिशत और डॉ रेड्डी में 2.14 प्रतिशत की गिरावट आई. वहीं, सबसे अधिक तेजी टीसीएस में 2.29 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 1.96 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.47 प्रतिशत, इन्फोसिस में 1.25 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.16 प्रतिशत की तेजी आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 1.26 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा निफ्टी मीडिया में 1.06 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.26 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.81 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.39 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.40 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.48 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.88 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.76 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.42 प्रतिशत की गिरावट आई. वहीं, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.11 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 1.58 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.05 प्रतिशत की तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- लता दीदी का वो गाना जिसके बिना अधूरा है स्वतंत्रता दिवस का पर्व, सिगरेट की डिब्बी से है कनेक्शन

 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version