Stock Market: शुक्रवार को कैसे खुला शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 129 अंक की बढ़त लेकर 80,072.99 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 0.60 प्रतिशत यानी 472 अंक की गिरावट लेकर 79,463 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.44 प्रतिशत यानी 106 अंक की गिरावट लेकर 24,081 पर कारोबार करते दिखे. निफ्टी के 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर, जबकि 32 शेयर लाल निशान में बंद हुए.

निफ्टी पैक के शेयरों का हाल

बात करें निफ्टी पैक के शेयरों की तो इसमें सबसे अधिक तेजी ओएनजीसी में 3.10 प्रतिशत, टाइटन में 1.22 प्रतिशत, ट्रेंट में 0.91 प्रतिशत, एनटीपीसी में 0.80 प्रतिशत और श्रीराम फाइनेंस में 0.73 प्रतिशत देखने को मिली. वहीं, सबसे अधिक गिरावट हीरोमोटो कॉर्प में 2.38 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.33 प्रतिशत, सिप्ला में 1.32 प्रतिशत, इन्फोसिस में 1.22 प्रतिशत और विप्रो में 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई.

पीएसयू बैंकों के शेयरों में उछाल

बात करें सेक्‍टोरल सूचकांकों की तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.43 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 1.60 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.45 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.12 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.65 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.67 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 0.40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.

वहीं, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.18 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.33 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.80 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.74 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.84 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 1.12 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.32 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.25 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.57 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में भारी उछाल, जानिए आज के ताजा रेट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version