Stock Market: गिरावट के साथ भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. हालांकि शुरुआती कारेाबार में मामूली बढ़त देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 201 अंक की गिरावट लेकर 77,087 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 0.33 प्रतिशत यानी 257 अंक की बढ़त के साथ 77,541 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखाई दिया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज शुरुआती कारोबार में 0.23 प्रतिशत यानी 54 अंक की बढ़त लेकर 23,541 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखाई दिया.

21 शेयरों में अपर सर्किट

सेंसेक्स के शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर, जबकि 10 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए. शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 2440 शेयरों में से 1229 शेयर हरे निशान पर, 1157 शेयर लाल निशान पर और 66 शेयर बिना किसी परिवर्तन के कारोबार करते दिखे. इसके अलावा 7 शेयर अपने 52 वीक हाई पर, 126 शेयर अपने 52 वीक लो पर, 21 शयरों में अपर सर्किट और 51 शेयरों में लोअर सर्किट था. निफ्टी का कुल मार्केट कैप शुरुआती कारोबार में 409.08 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

सरकारी बैंकों के शेयरों में उछाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी सरकारी बैंकों के शेयरों में दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.98 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.61 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.65 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.09 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.13 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.32 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.51 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.38 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.44 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.59 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.51 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.70 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.02 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 1.52 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price: 27 मार्च को क्या है पेट्रोल-डीजल कीमत ? यहां चेक करें रेट

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version