Stock Market: गिरावट के साथ भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट लेकर खुले. लगातार चार दिनों से आ रही तेजी आज थम गई. सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex)  140.20 अंकों की भारी गिरावट लेकर 76,207.86 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 22.35 अंक फिसलकर 23,168.30 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

कारोबार की शुरुआत में आईटी इंडेक्स में 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. मेटल इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई. वहीं दूसरी ओर ऑटो, मीडिया, ऑयल एंड गैस, फार्मा में 0.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

टॉप गेनर और टॉप लूजर

बाजार खुलने पर बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते देखे गए. निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, नेस्ले, बजाज ऑटो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर प्रमुख लाभ में दिखे. जबकि इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाइटन कंपनी के शेयर घाटे में दिखे.

अमेरिकी बाजार में रही गिरावट

बात करें अमेरिकी शेयर बाजार की तो ये गुरुवार को बढ़त और गिरावट के बीच थोड़ा नीचे बंद हुए, क्योंकि निवेशकों ने आर्थिक आंकड़ों के नवीनतम दौर और टैरिफ चिंताओं के खिलाफ फेडरल रिजर्व के नीति वक्तव्य का आकलन किया. टैरिफ के वजह से हाल के सप्‍ताहों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (.DJI), 11.31 अंक यानी 0.03 प्रतिशत गिरकर 41,953.32 के स्‍तर पर आ गया. एसएंडपी 500 (.SPX), 12.40 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 5,662.89 के स्‍तर पर आ गया. नैस्डैक कंपोजिट (.IXIC), 59.16 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 17,691.63 के स्‍तर पर आ गया.

ये भी पढ़ें :- IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज कल, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला

Latest News

‘शस्त्र उठाना होगा अगर सामने खर दूषण हैं…’, गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर CM Yogi का पहला बयान

CM Yogi on Surya Murder Case: आज 1 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version