Stock Market: बढ़त के साथ भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए कितने अंक चढ़े सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 118.75 अंकों की तेजी लेकर 81,492.50 के स्‍तर पर खुला. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स (NSE Nifty) भी 116.6 अंकों की बढ़त लेकर 24,786.30 के स्‍तर पर खुला. बता दें कि सोमवार को बाजार ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की थी.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

आज सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 5 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले. जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के खुला. वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 44 कंपनी के शेयरों ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले. बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटनरल के शेयर आज सबसे अधिक 1.33 फीसदी की बढ़त लेकर खुले और एलएंडटी के शेयर आज सबसे अधिक 0.63 फीसदी की गिरावट लेकर खुले.

हरे निशान में इन शेयरों की शुरुआत

बीएसई सेंसेक्स में शामिल बाकी कंपनियों में आज टाइटन के शेयर 1.20 फीसदी, एचसीएल टेक 1.11 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.98 फीसदी, टाटा स्टील 0.91 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.87 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.82 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.76 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.68 फीसदी, सनफार्मा 0.67 फीसदी, इंफोसिस 0.67 फीसदी, पावरग्रिड 0.65 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.62 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.62 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.61 फीसदी, टीसीएस 0.51 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.51 फीसदी, आईटीसी 0.50 फीसदी, भारती एयरटेल 0.50 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.43 फीसदी, एसबीआई 0.41 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.40 फीसदी, एनटीपीसी 0.33 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.26 फीसदी की बढ़त लेकर खुले.

लाल निशान में खुलने वाले शेयरों में ये नाम शामिल

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.44 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.18 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.06 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.05 फीसदी की गिरावट लेकर खुले. आज हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बिना किसी परिवर्तन के खुले.

ये भी पढ़ें :- नॉर्वे शतरंज 2025 में कार्लसन को हराकर D Gukesh ने रचा इतिहास, PM Modi ने की सराहना

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This