भारतीय शेयर बाजार जल्द ही पकड़ेगा रफ्तार! ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA की नई रिपोर्ट आई सामने

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CLSA Report: ग्‍लोबल ब्रोकरेज कंपनी सीएलएसए (CLSA) ने भारतीय शेयर बाजारों से निकलकर चीन में निवेश करने के अपने शुरुआती रणनीतिक बदलाव को पलट दिया है. ब्रोकरेज घराने ने चीन में निवेश कम करते हुए भारत में निवेश बढ़ाने का फैसला किया है.सीएलएसए की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद चीनी बाजारों के सामने चुनौतियां आ सकती हैं, जिसके वजह से उसने यह कदम उठाया है.

शेयर बाजार में खलबली

सीएलएसए ब्रोकरेज ने कहा कि डोनाल्‍ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में ट्रेड वॉर बढ़ सकता है, जबकि इस समय चीन की ग्रोथ में निर्यात की हिस्सेदारी सबसे ज्‍यादा है. इस रिपोर्ट से भारत के शेयर बाजार में खलबली मचा दी है. अगर इस रिपोर्ट से भारतीय बाजार में विदेशी इन्‍वेस्‍ट बढ़ना शुरू हो जाए तो यह संभव है कि बाजार में तेजी लौट आए. लेकिन कितनी तेजी आएगी, इसका सटीक अंदाजा लगाना अभी बेहद मुश्किल है.

 

वापस भारत लौटेंगे निवेशक

अक्टूबर की शुरुआत में सीएलएसए ने भारत में अपना इन्‍वेस्‍ट कुछ कम करते हुए, चीन में निवेश बढ़ाया था.. ग्‍लोबल ब्रोकरेज ने कहा कि अब वह इस प्रक्रिया को उलट रहा है, यानी भारत में निवेश फिर से बढ़ाने जा रहा है. जानकारी दें कि बीते कुछ वक्‍त से विदेशी निवेशक इंडियन स्‍टॉक्‍स मॉर्केट से पैसा निकालकर चीनी बाजार में निवेश कर रहे थे. डोनाल्‍ड ट्रंप की जीत के बाद अब इसमें परिवर्तन होने की संभावना है.

रिलायंस के शेयर खरीदने की दी सलाह

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर मौजूदा स्‍तर पर एक आकर्षक एंट्री पॉइंट पर हैं. ब्रोकरेज ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग को बरकरार रखते हुए नया टारगेट दिया है. सीएलएसए ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के लिए मौजूदा स्‍तर से 30 फीसदी के अपसाइड के साथ 1650 रुपये का टारगेट दिया है. बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का मौजूदा भाव 1267.70 रुपये है.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली बढ़त, चांदी के भाव स्थिर, जानिए आज की कीमत

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This