होर्मुज से गुजर रहे सुपरटैंकर में जबरदस्त धमाका, नौसैनिक माइंस से टकराने के बाद लगी भीषण आग

Must Read

Tehran: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने दावा क‍िया क‍ि शन‍िवार को न‍ियमों का उल्‍लंघन करने वाला एक सुपरटैंकर धमाके का श‍िकार हो गया. IRGC ने बताया क‍ि सुपरटैंकर अनधिकृत रास्ते के जरिए होर्मुज स्‍ट्रेट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान नौसैनिक माइंस से टकराने के बाद उसमें जबरदस्त धमाका हुआ. शनिवार को जारी बयान में नौसेना ने कहा कि कच्चा तेल ले जा रहे इस जहाज ने अपनी नेविगेशन और जीपीएस प्रणालियां बंद कर रखी थीं.

पहले ही उच्च जोखिम वाला क्षेत्र घोषित

विस्फोट के बाद जहाज में आग लग गई. नौसेना ने कहा कि जिस रास्ते से जहाज गुजर रहा था उसे पहले ही उच्च जोखिम वाला क्षेत्र घोषित किया गया था. उसने चेतावनी दी कि ईरान के नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी तेल टैंकर का यही हाल हो सकता है. इससे एक दिन पहले शुक्रवार को आईआरजीसी नौसेना ने कहा था कि उसकी सेना ने ‘एनवी सनशाइन’ नाम के एक बड़े एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) वाहक जहाज को निशाना बनाया था.

‘गैरकानूनी’ रास्ते के जरिए गुजरने की कोशिश

नौसेना के मुताबिक यह जहाज स्‍ट्रेट के दक्षिणी हिस्से से एक ‘गैरकानूनी’ रास्ते के जरिए गुजरने की कोशिश कर रहा था. IRGC ने कहा कि हमले के बाद जहाज के इंजन रूम और उसकी प्रणोदन (प्रोपल्शन) प्रणाली में आग लग गई थी. नौसेना ने क्षेत्र में बढ़ते समुद्री तनाव और इस तरह की घटनाओं के लिए अमेरिकी सेना को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही उसने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों के खिलाफ कार्रवाई अब केवल होर्मुज स्‍ट्रेट तक सीमित नहीं रहेगी. किसी भी अनधिकृत मार्ग से गुजरने वाले जहाज को ‘सजा’ दी जाएगी.

जहाजों के सुरक्षित आवागमन पर रोक

28 फरवरी को ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर अपना नियंत्रण और सख्त करते हुए इजरायल और अमेरिका से जुड़े जहाजों के सुरक्षित आवागमन पर रोक लगा दी थी. यह कदम दोनों देशों द्वारा ईरानी क्षेत्र पर संयुक्त हमलों के बाद उठाया गया था.

इसे भी पढ़ें. शारदीय नवरात्र: CM योगी ने मां पाटेश्वरी के दरबार में नवाया शीश, मां के पांव पखारे, आरती उतारी

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This