Jaguar-Land Rover भारत में अगले 3-4 साल में दोगुना करेगा कारोबार

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
टाटा समूह की लक्जरी वाहन कंपनी जेएलआर (JLR) लक्ष्य अगले 3 से 4 वर्ष में भारत में अपना कारोबार दोगुना करने का है. जगुआर-लैंड रोवर (Jaguar-Land Rover) इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा कि यह लक्ष्य उत्पादों के विस्तार और बिक्री नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से हासिल किया जाएगा.
जेएलआर इंडिया (JLR India) ने पिछले FY24-25 में 6,183 इकाइयों की खुदरा बिक्री के साथ 40% की वृद्धि दर्ज की, जो अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. कंपनी का मानना है कि भारत में लक्जरी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और जेएलआर इस मांग को पूरा करने की कोशिश कर रही है. अंबा ने कहा, अगले तीन-चार वर्षों में बिक्री की मात्रा और राजस्व दोनों के संदर्भ में कारोबार दोगुना होने की उम्मीद है.
कंपनी 2030 तक भारत में अपने बिक्री नेटवर्क को दोगुना करके लगभग 50 आउटलेट तक पहुंचाने की योजना बना रही है. इस दौरान राजकोट, गोवा और नागपुर जैसे नए शहरों में डीलरशिप खोली जाएंगी. JLR भारत में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन और परंपरागत इंजन वाले दोनों तरह के मॉडल उतारने की तैयारी में है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version