CPI Data July 2025: 8 साल में सबसे कम खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के दाम गिरे, आम आदमी को राहत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
CPI Data July 2025: देश में महंगाई दर में आई गिरावट ने आम जनता को बड़ी राहत दी है, साथ ही यह मोदी सरकार के लिए भी सकारात्मक खबर है. मंगलवार, 8 अगस्त को जारी जुलाई 2025 के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा महंगाई दर में 1.55% की कमी दर्ज की गई है. इस गिरावट के चलते खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटे हैं और महंगाई का बोझ कम हुआ है.
रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2025 में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित मुद्रास्फीति दर जुलाई 2024 की तुलना में 1.55% (अनंतिम) रही. जून 2025 की तुलना में यह दर 55 आधार अंक घटी है. यह जून 2017 के बाद की सबसे कम महंगाई दर है, यानी पिछले 8 वर्षों में महंगाई अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है.

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में भी दर्ज की गई गिरावट 

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में भी जुलाई 2025 में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जो 2019 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है. अखिल भारतीय उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (CFPI) के अनुसार, जुलाई 2024 की तुलना में यह दर 1.76% घटी है. ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य मुद्रास्फीति -1.74% और शहरी क्षेत्रों में -1.90% रही. जून 2025 की तुलना में इसमें 75 आधार अंकों की कमी आई है, जिससे यह जनवरी 2019 के बाद का सबसे निचला स्तर बन गया है. मासिक आधार पर खाद्य महंगाई दर -1.01% घटकर -1.76% पर आ गई. इस कमी का मुख्य कारण अनुकूल आधार प्रभाव के साथ-साथ दालों, सब्जियों, अनाज, परिवहन व संचार, शिक्षा, अंडे, चीनी और मिष्ठान्न जैसी वस्तुओं की कीमतों में गिरावट रही.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version