June Bank Holidays 2026: जून में 11 से 13 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

June Bank Holidays 2026: जून 2026 की शुरुआत होने वाली है और इसके साथ ही बैंक ग्राहकों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है. अगर अगले महीने आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, जैसे कैश जमा करना, चेक क्लियर कराना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या किसी शाखा में जाकर बैंकिंग सेवा लेना, तो पहले छुट्टियों की पूरी सूची जरूर देख लें. जून महीने में देशभर के बैंक 11 से 13 दिन तक बंद रह सकते हैं. इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार समेत कई क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों के आधार पर बैंक अवकाश तय किए जाते हैं. यही वजह है कि कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कुछ केवल चुनिंदा राज्यों में ही प्रभावी रहेंगी. ऐसे में ग्राहकों को पहले से जानकारी होना जरूरी है ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

जून 2026 में कब-कब रहेगा साप्ताहिक अवकाश?

जून महीने में कुल 6 नियमित बैंक छुट्टियां रहेंगी, जिनमें 4 रविवार और 2 शनिवार शामिल हैं.

  • 7 जून 2026 – रविवार
  • 13 जून 2026 – दूसरा शनिवार
  • 14 जून 2026 – रविवार
  • 21 जून 2026 – रविवार
  • 27 जून 2026 – चौथा शनिवार
  • 28 जून 2026 – रविवार

जून 2026 की राज्यवार बैंक छुट्टियां

15 जून (सोमवार)

राजा संक्रांति और YMA डे के अवसर पर ओडिशा और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.

17 जून (बुधवार)

महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में बैंक अवकाश रहेगा.

18 जून (गुरुवार)

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के कारण पंजाब में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

25 जून (गुरुवार)

मुहर्रम के अवसर पर आंध्र प्रदेश और विजयवाड़ा क्षेत्र में बैंक बंद रहेंगे.

26 जून (शुक्रवार)

मुहर्रम (आशूरा) के चलते दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, भोपाल, पटना समेत देश के अधिकांश राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा.

29 जून (सोमवार)

संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे.

30 जून (मंगलवार)

रेमना नी (Remna Ni) पर्व के कारण मिजोरम में बैंक अवकाश रहेगा.

बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं नहीं होंगी प्रभावित

जून महीने में भले ही कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है. मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और कैश निकासी जैसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी. यानी बैंक की शाखा बंद होने के बावजूद अधिकांश जरूरी काम ऑनलाइन पूरे किए जा सकेंगे.

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

अगर जून महीने में आपका कोई जरूरी बैंकिंग कार्य है तो उसे छुट्टियों से पहले पूरा कर लेना बेहतर रहेगा. लगातार पड़ने वाली छुट्टियों के कारण चेक क्लियरेंस, नकद जमा, पासबुक अपडेट, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य शाखा आधारित सेवाओं में देरी हो सकती है. खासतौर पर महीने के आखिरी सप्ताह में कई राज्यों में छुट्टियां होने के कारण बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं.

ऐसे में बेहतर होगा कि ग्राहक पहले से अपनी बैंकिंग योजना तैयार कर लें और छुट्टियों की सूची देखकर ही बैंक जाने का समय तय करें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

यह भी पढ़े: Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

Latest News

पाकिस्‍तान का चीन से उठा भरोसा, किराना हिल्‍स को बचाने के लिए उसके दुश्‍मन से मिलाया हाथ

Kirana Hills: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने जो ट्रेलर दिखाया था, उसकी दहशत अभी भी पाकिस्तान...

More Articles Like This

Exit mobile version