‘खादी और ग्रामोद्योग आयोग’ ने 2024-25 में 1.70 हजार करोड़ रुपए से अधिक का क‍िया कारोबार: KVIC अध्यक्ष मनोज कुमार

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने सोमवार को खादी इंडिया का पिछले वित्तीय वर्ष का आंकड़ा पेश किया. समाचार एजेंसी IANS से बात करते हुए उन्होंने बताया कि खादी उद्योग ने बहुत अच्छा कारोबार किया. खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष ने बताया, खादी ने इस बार लोगों को न सिर्फ रोजगार देने का काम किया है, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की है.
खादी ग्रामोद्योग आयोग ने पिछले साल 1,56,000 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. वहीं, इस साल पीएम मोदी के नेतृत्व में खादी इंडिया ने 1,70,551 करोड़ रुपए के कारोबार को पार किया है. साथ ही आने वाले वित्तीय वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में दो लाख करोड़ रुपए का कारोबार कर नया इतिहास रचने का काम करेंगे.
उन्होंने कहा, पिछले 11 सालो में पीएम मोदी के नेतृत्व में खादी ग्रामोद्योग ने 31,000 करोड़ रुपए के कारोबार से 1,70,000 करोड़ रुपए के कारोबार के सफर को तय किया है. यह आंकड़े बताते हैं कि हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में ही इन ऊंचाइयों को प्राप्त किया है. उत्पादन, बिक्री या रोजगार की बात हो, हमने तीनों क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को पार किया है और आगे आने वाले समय में खादी ग्रामोद्योग आयोग के कनॉट प्लेस के स्टोर को भी नवीनीकरण का काम करने जा रहे हैं। यह भव्य और दिव्य होगा। यह हमारी विरासत और परंपराओं के साथ जुड़ा हुआ होगा.
इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोज कुमार ने खादी के बढ़ते कारोबार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, पिछले 11 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नई खादी का निर्माण बहुत तेजी से कर रहे है. खादी ग्रामोद्योग आयोग, पीएम मोदी की मेहनत, परिश्रम और मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है. आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि से यह बहुत ही जरूरी है.
Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version