LPG e-KYC Update: एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. घरेलू गैस कनेक्शन की आधार बेस्ड ई-केवाईसी कराने की डेडलाइन 23 अगस्त 2026 थी, जो अब खत्म हो चुकी है. ऐसे में जिन ग्राहकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनका गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा या फिर अगला सिलेंडर मिलने में परेशानी आएगी.
क्या कट जाएगा गैस कनेक्शन?
ई-केवाईसी की आखिरी तारीख निकल जाने का यह मतलब नहीं है कि 24 अगस्त से ही आपका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा. तेल कंपनियों की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि जिन ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है, उनके कनेक्शन तुरंत बंद कर दिए जाएंगे. हालांकि, आगे चलकर बिना ई-केवाईसी वाले कनेक्शन पर गैस बुकिंग या सब्सिडी से जुड़ी परेशानी आ सकती है. इसलिए अगर आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा कराने की कोशिश करें.
क्या थी LPG e-KYC की डेडलाइन?
एलपीजी ई-केवाईसी की डेडलाइन पहले 16 अगस्त 2026 तय की गई थी. लेकिन सर्वर डाउन रहने और दूसरी तकनीकी परेशानियों के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा था. गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ई-केवाईसी की आखिरी तारीख बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई थी. अब 23 अगस्त की यह डेडलाइन भी खत्म हो चुकी है.
e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा?
अगर आपने अभी तक एलपीजी ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो इसका असर गैस बुकिंग और सब्सिडी पर पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिना ई-केवाईसी वाले ग्राहकों की गैस बुकिंग और सब्सिडी को रोका जा सकता है. यानी फिलहाल ई-केवाईसी नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि गैस कनेक्शन तुरंत खत्म हो जाएगा, लेकिन आगे गैस से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है.
क्या अब भी करा सकते हैं LPG e-KYC?
अगर आपकी ई-केवाईसी अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो सबसे पहले अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट और उपलब्ध एलपीजी सेवाओं को चेक करें. इंडेन के ग्राहक एलपीजी सेवाओं के लिए इंडियनऑयल की वेबसाइट और संबंधित सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. कई जगहों पर मोबाइल के जरिए आधार बेस्ड केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके अलावा ग्राहक अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर के यहां जाकर भी ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं और उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार इसे पूरा करा सकते हैं.
यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: भारी उछाल के बाद सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए आज का रेट

