LPG Gas Price Today: गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत या आने वाला झटका? जानिए आज के ताजा रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Gas Price Today: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच हर महीने लोगों की नजर सबसे ज्यादा जिन चीजों पर रहती है, उनमें रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें भी शामिल हैं. घर का बजट हो या छोटे कारोबारियों का खर्च, LPG सिलेंडर के दाम सीधे आम लोगों की जेब पर असर डालते हैं. इसी बीच 22 मई, शुक्रवार को LPG गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर नया अपडेट सामने आया है. अच्छी बात यह है कि फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली हुई है, क्योंकि आज देशभर में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

हालांकि वैश्विक हालात को देखते हुए आने वाले समय को लेकर चिंता बनी हुई है. मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बढ़ती अनिश्चितताओं ने पूरी दुनिया के बाजारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर और महंगा होने वाला है या अभी राहत जारी रहेगी.

देश के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा दाम

  • नई दिल्ली – घरेलू ₹913.00 | कमर्शियल ₹3,071.50
  • कोलकाता – घरेलू ₹939.00 | कमर्शियल ₹3,202.00
  • मुंबई – घरेलू ₹912.50 | कमर्शियल ₹3,024.00
  • चेन्नई – घरेलू ₹928.50 | कमर्शियल ₹3,237.00
  • गुड़गांव – घरेलू ₹921.50 | कमर्शियल ₹3,088.00
  • नोएडा – घरेलू ₹910.50 | कमर्शियल ₹3,071.50
  • बेंगलुरु – घरेलू ₹915.50 | कमर्शियल ₹3,152.00
  • भुवनेश्वर – घरेलू ₹939.00 | कमर्शियल ₹3,238.00
  • चंडीगढ़ – घरेलू ₹862.50 | कमर्शियल ₹3,092.50
  • हैदराबाद – घरेलू ₹965.00 | कमर्शियल ₹3,315.00
  • जयपुर – घरेलू ₹916.50 | कमर्शियल ₹3,099.00
  • लखनऊ – घरेलू ₹950.50 | कमर्शियल ₹3,194.00
  • पटना – घरेलू ₹1,002.50 | कमर्शियल ₹3,346.50
  • तिरुवनंतपुरम – घरेलू ₹922.00 | कमर्शियल ₹3,106.00

आखिर क्यों स्थिर हैं LPG के दाम?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और LPG की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इसके बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत दी जा रही है. तेल विपणन कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कुछ अतिरिक्त लागत खुद वहन कर रही हैं, ताकि आम लोगों पर तुरंत बोझ न पड़े.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़े फ्रेट चार्ज, सप्लाई लागत और लॉजिस्टिक दबाव के कारण कंपनियों का खर्च लगातार बढ़ रहा है. इसके बावजूद कंपनियों ने अभी तक इस अतिरिक्त भार को सीधे घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में शामिल नहीं किया है.

वैश्विक तनाव का असर

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी आपूर्ति चिंताओं के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार अस्थिर बना हुआ है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय कीमतें लंबे टाइम तक ऊंची बनी रहती हैं तो आने वाले टाइम में घरेलू LPG रेट प्रभावित हो सकते हैं.

यह भी पढ़े: Petrol-Diesel Rate: आपके शहर में कितना है पेट्रोल और डीजल का भाव? पूरी लिस्ट देखें

Latest News

National Powerlifting Championship 2026: दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पुरुषों में डी. मुरलीकृष्णा और महिलाओं में सलोनी जोशी ने प्रथम स्थान किया प्राप्त

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. डी. मुरलीकृष्णा, काजल बनखरे और सलोनी जोशी ने अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया.

More Articles Like This

Exit mobile version