LPG Price Today: आपके शहर में आज कितना है घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट? देखें पूरी लिस्ट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today on June 10: रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के बाद देश के कई बड़े शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 940 रुपये के पार पहुंच गई है. दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 942 रुपये, जबकि कोलकाता में 968 रुपये का हो गया है.

खास बात यह है कि पिछले तीन महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब घरेलू LPG की कीमतों में इजाफा किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है. 7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले 7 मार्च को भी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे. इस तरह मार्च से जून के बीच घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कुल 89 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है.

क्यों बढ़े LPG सिलेंडर के दाम?

तेल विपणन कंपनियों (OMCs) का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की बिक्री पर उन्हें लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव और आयात लागत बढ़ने का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. हालांकि, कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद केंद्र सरकार का कहना है कि उपभोक्ताओं को अभी भी सिलेंडर की वास्तविक लागत की तुलना में काफी कम कीमत पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है.

जानिए आपके शहर में LPG सिलेंडर का नया रेट

शहरघरेलू LPG सिलेंडरकमर्शियल LPG सिलेंडर
दिल्ली942.0 रुपये3113.5 रुपये
मुंबई941.5 रुपये3067.5 रुपये
कोलकाता968.0 रुपये3256.0 रुपये
चेन्नई957.5 रुपये3283.0 रुपये
बेंगलुरु944.5 रुपये3198.0 रुपये
गंगटोक1094.5 रुपये3631.5 रुपये
गोवा (पणजी)956.0 रुपये3188.0 रुपये
गुवाहाटी991.0 रुपये3348.0 रुपये
ईटानगर1007.5 रुपये3379.5 रुपये

सरकार ने बताया क्यों मिल रही है राहत

बीते सोमवार को मंत्रालयों के बीच हुई एक प्रेस ब्रीफिंग में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी प्रवीण मल खानूजा ने कहा कि 29 रुपये के बदलाव को उस बड़ी इनडायरेक्ट सब्सिडी के संदर्भ में देखा जाना चाहिए जो ग्राहकों को लगातार मिल रही है.

खानूजा ने कहा, “चाहे मैं उज्ज्वला ग्राहक होऊं या नॉन-उज्ज्वला ग्राहक, मुझे 1600 रुपये की कीमत वाला सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है, भले ही मैं नॉन-उज्ज्वला ग्राहक ही क्यों न होऊं. ऐसे में, यह भी ग्राहक के लिए एक इनडायरेक्ट सब्सिडी है. इसके अलावा, उज्ज्वला ग्राहकों को 300 रुपये और मिलते हैं, तो कुल मिलाकर अगर आप देखें, तो उन्हें 1000 रुपये का फायदा मिल रहा है. नॉन-उज्ज्वला ग्राहकों को भी प्रति सिलेंडर 700 रुपये का फायदा मिल रहा है.”

वास्तविक कीमत और बिक्री मूल्य में बड़ा अंतर

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस के आधार पर 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की वास्तविक लागत 1600 रुपये से अधिक बैठ रही है. इसके मुकाबले उपभोक्ताओं को यह काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. यही वजह है कि सरकार और तेल विपणन कंपनियां कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बावजूद यह दावा कर रही हैं कि उपभोक्ताओं को अभी भी वास्तविक बाजार मूल्य की तुलना में पर्याप्त राहत मिल रही है.

यह भी पढ़े: Hormuz Strait Blockade: होर्मुज संकट के बीच भारत के लिए संजीवनी बन सकती है ओमान-गुजरात गैस पाइपलाइन, ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगा नया सहारा

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This