LPG Price Today: आपके शहर में 14 और 19 किलो के गैस सिलेंडर का क्या है रेट? जानें आज कितनी बदली कीमतें

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today: देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ा दिया है. रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी चीजों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाता है तो कभी सीएनजी के बढ़े हुए दाम लोगों की चिंता बढ़ा देते हैं. ऐसे में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर की कीमतें भी लोगों के लिए सबसे अहम मुद्दा बन गई हैं, क्योंकि इसका सीधा असर हर घर के मासिक बजट पर पड़ता है. खासकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम बड़ी परेशानी का कारण बनते हैं.

हाल ही में पेट्रोल की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. 25 मई को पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और पिछले 10 दिनों में यह चौथी वृद्धि रही. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल भी लगातार बना हुआ है कि क्या एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी बदलाव हुआ है या फिर राहत मिली है. अगर आप भी गैस सिलेंडर की नई कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां आपके शहर के ताजा रेट दिए जा रहे हैं.

दिल्ली समेत बड़े शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के ताजा रेट (14.2 किलोग्राम)

  • नई दिल्ली – ₹913.00
  • कोलकाता – ₹939.00
  • मुंबई – ₹912.50
  • चेन्नई – ₹928.50
  • गुरुग्राम – ₹921.50
  • नोएडा – ₹910.50
  • बेंगलुरु – ₹915.50
  • भुवनेश्वर – ₹939.00
  • चंडीगढ़ – ₹922.50
  • हैदराबाद – ₹965.00
  • जयपुर – ₹916.50
  • लखनऊ – ₹950.50
  • पटना – ₹1,002.50
  • तिरुवनंतपुरम – ₹922.00

कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) के ताजा रेट

  • नई दिल्ली – ₹3,071.50
  • कोलकाता – ₹3,202.00
  • मुंबई – ₹3,024.00
  • चेन्नई – ₹3,237.00
  • गुरुग्राम – ₹3,088.00
  • नोएडा – ₹3,071.50
  • बेंगलुरु – ₹3,152.00
  • भुवनेश्वर – ₹3,238.00
  • चंडीगढ़ – ₹3,092.50
  • हैदराबाद – ₹3,315.00
  • जयपुर – ₹3,099.00
  • लखनऊ – ₹3,194.00
  • पटना – ₹3,346.50
  • तिरुवनंतपुरम – ₹3,106.00

मई में कितनी बार बदले एलपीजी के दाम?

मई महीने की बात करें तो अब तक एलपीजी सिलेंडर के दामों में केवल एक बार बदलाव किया गया है. यह बदलाव 1 मई को लागू किया गया था. उस समय 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की गई थी. कीमतों में करीब 993 रुपये तक की वृद्धि के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹3,071.50 हो गई थी. हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उस समय राहत की खबर आई थी, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. इससे करोड़ों परिवारों को कुछ राहत जरूर मिली थी.

घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर में इतना अंतर क्यों?

घरेलू एलपीजी सिलेंडर आम परिवारों के रसोई उपयोग के लिए होता है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और व्यापारिक गतिविधियों में किया जाता है. इसी वजह से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें घरेलू सिलेंडर की तुलना में काफी अधिक होती हैं. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच लोग अब अगले महीने की कीमतों पर भी नजर बनाए हुए हैं. ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आने वाले समय में गैस उपभोक्ताओं को राहत मिलती है या फिर महंगाई का दबाव और बढ़ता है.

यह भी पढ़े: Ebola Virus: युगांडा से बेंगलुरु आई महिला में दिखे इबोला के लक्षण, एयरपोर्ट पर रखा गया आइसोलेशन में

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version