LPG Cylinder Price: क्या फिर बढ़ेंगे गैस सिलेंडर के दाम? चेक करें 29 जुलाई का लेटेस्ट रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव फिलहाल कम जरूर हुआ है, लेकिन इसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर अब भी दिखाई दे रहा है. खासकर एलपीजी और कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. इसी वजह से भारत में भी लोगों की नजर गैस सिलेंडर की कीमतों पर टिकी हुई है. हालांकि राहत की बात यह है कि 29 जुलाई 2026 को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है.

होर्मुज और लाल सागर रूट से सप्लाई पर असर

वैश्विक शिपिंग गतिविधियों पर नजर रखने वाली एजेंसियों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही सामान्य स्तर पर नहीं पहुंच सकी है. इसी तरह बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य (Bab-el-Mandeb Strait) के रास्ते भी जहाजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है. हाल के महीनों में क्षेत्र में बढ़ी सैन्य गतिविधियों और हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण लाल सागर रूट पर शिपिंग पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है. इसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई चेन पर लगातार देखने को मिल रहा है.

आज क्या है घरेलू LPG सिलेंडर का रेट?

29 जुलाई 2026 को देशभर में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है. वहीं मुंबई में इसी सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये है. घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में आखिरी बार 7 जून 2026 को संशोधन किया गया था, जब प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले 7 मार्च 2026 को भी कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था.

कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कब हुआ था बदलाव?

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में आखिरी संशोधन 1 जुलाई 2026 को किया गया था. उस समय तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 183.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की थी. इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये से घटकर 2930 रुपये रह गई थी.

अगला बदलाव कब हो सकता है?

सरकारी तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में अब उपभोक्ताओं की नजर 1 अगस्त 2026 पर रहेगी, जब घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतों का ऐलान किया जा सकता है.

यह भी पढ़े: Jharkhand: एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा सहित तीन नक्सली पुलिस के फंदे में

Latest News

UPI Payment Charges: दोस्त को ₹5,000 भेजने पर लगेगा चार्ज? P2P और P2M पेमेंट में समझें पूरा अंतर

UPI से दोस्त को 5,000 रुपये भेजने पर कोई अलग चार्ज लगता है या नहीं? जानिए P2P और P2M ट्रांजैक्शन में अंतर और Merchant Payment से जुड़े चार्ज का पूरा मामला.

More Articles Like This