देश की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का MarketCap 96,200 करोड़ रुपए बढ़ा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के मार्केट कैप में इस हफ्ते 96,200.95 करोड़ रुपए की बढ़त देखी गई, जिसका मुख्य कारण भारतीय शेयर बाजारों का मजबूती से प्रदर्शन था. बढ़त वाली कंपनियों में बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इन्फोसिस शामिल हैं. वहीं, भारतीय एयरटेल, एलआईसी और टीसीएस के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 28,282.86 करोड़ रुपए बढ़कर 21,20,335.47 करोड़ रुपए हो गया है.

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 20,347.52 करोड़ रुपए बढ़कर 6,45,676.11 करोड़ रुपए हो गया है. एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 13,611.11 करोड़ रुपए बढ़कर 15,48,743.67 करोड़ रुपए हो गया है. आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 13,599.52 करोड़ रुपए बढ़कर 9,92,725.97 करोड़ रुपए हो गया है. हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,671.41 करोड़ रुपए बढ़कर 5,79,644.16 करोड़ रुपए हो गया है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का मार्केट कैप 6,415.28 करोड़ रुपए बढ़कर 9,04,185.15 करोड़ रुपए पहुंचा. वहीं, इन्फोसिस का मार्केट कैप 6,273.15 करोड़ रुपए बढ़कर 6,47,961.98 करोड़ रुपए हो गया है. दूसरी ओर, भारती एयरटेल का मार्केट कैप 35,239.01 करोड़ रुपए, LIC का 4,996.75 करोड़ रुपए और TCS का 3,762.81 करोड़ रुपए घट गया. 24-28 नवंबर के कारोबारी हफ्ते में निफ्टी 0.52% या 134.80 अंक बढ़कर 26,202.95 और सेंसेक्स 0.56% या 474.75 अंक बढ़कर 85,706.67 पर बंद हुआ.

इस दौरान, शेयर बाजार में व्यापक स्तर पर तेजी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 766.95 अंक या 1.27% की कमजोरी के साथ 61,043.25 पर बंद हुआ. स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 18 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 17,829.25 पर बंद हुआ. बाजार को मजबूती देने में फार्मा और PSU बैंकों ने अहम भूमिका निभाई. निफ्टी PSU बैंक 1.62% और निफ्टी फार्मा 1.85% की तेजी के साथ बंद हुए.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version