सितंबर में बढ़ा Maruti Suzuki और Tata Motors का मार्केट शेयर, हुंडई मोटर और किआ की बाजार हिस्सेदारी घटी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सितंबर माह के दौरान मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स ने सालाना आधार पर अपने मार्केट शेयर में बढ़त दर्ज की है. इसके विपरीत, हुंडई मोटर और किआ जैसी कंपनियों के बाजार हिस्सेदारी में गिरावट देखी गई है. यह जानकारी एक प्रमुख वाहन पोर्टल द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों से सामने आई है. टाटा मोटर्स ने सितंबर में 40,594 यूनिट्स की खुदरा कार बिक्री के साथ अब तक की सबसे उच्चतम मासिक बिक्री दर्ज की.

टाटा नेक्सन की अहम भूमिका

इस शानदार प्रदर्शन में टाटा नेक्सन की अहम भूमिका रही, जिसकी 22,500 से अधिक यूनिट्स बिकीं जो किसी एक टाटा मॉडल के लिए अब तक की रिकॉर्ड बिक्री है. कंपनी की घरेलू यात्री वाहन सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी पिछले साल सितंबर के 11.52% से बढ़कर 13.75% हो गई है, सितंबर 2024 में कंपनी की बिक्री 32,586 यूनिट्स थी. मारुति सुजुकी ने बाजार में अपना दबदबा बनाए रखा है और 41.17% की बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर बनी हुई है.

पिछले साल 40.83% थी कंपनी का मार्केट शेयर

पिछले साल कंपनी का मार्केट शेयर 40.83% थी. सितंबर 2025 में कंपनी ने 1,23,242 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 1,15,530 यूनिट्स थी. महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में भी सितंबर में इजाफा दर्ज किया गया है और 37,659 यूनिट्स के रिटेल बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही. इस दौरान कंपनी का मार्केट शेयर 12.58% था. हुंडई मोटर इंडिया की रिटेल बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है और सितंबर में कंपनी ने 35,812 यूनिट्स बेचे हैं और बाजार हिस्सेदारी 11.96% रही है.

कंपनी ने 20,792 यूनिट्स वाहन बेचे

वहीं, पिछले साल समान अवधि में कंपनी की रिटेल बिक्री 38,833 यूनिट्स थी और मार्केट शेयर 13.72% पर था. हुंडई मोटर की सब्सिडियरी किआ इंडिया का मार्केट शेयर सितंबर में सालाना आधार पर घटकर 6.78% हो गया है. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बाजार हिस्सेदारी घटकर 6.78% रह गई, जबकि खुदरा बिक्री सितंबर में मामूली रूप से घटकर 20,303 यूनिट्स रह गई. पिछले साल इसी महीने में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 7.35% थी, इस दौरान कंपनी ने 20,792 यूनिट्स वाहन बेचे थे.

भारत में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री बढ़ी

सितंबर 2025 में भारत में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री बढ़कर 2,99,369 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल इसी महीने के 2,82,945 यूनिट्स की तुलना में करीब 6% अधिक है. दोपहिया वाहन सेगमेंट में, हीरो मोटोकॉर्प ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए अपनी बाजार हिस्सेदारी को 22.48% से बढ़ाकर 25.1% कर लिया। कंपनी की मासिक खुदरा बिक्री भी बढ़कर 3,23,268 यूनिट्स तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल सितंबर में यह 2,71,820 यूनिट्स थी.

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया को झटका

वहीं, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया को इस दौरान झटका लगा, क्योंकि उसकी बाजार हिस्सेदारी घटकर 25.05% रह गई, जबकि सितंबर 2024 में यह 27.7% थी. TVS मोटर कंपनी ने सितंबर 2025 में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर 19.11% कर ली, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 18.36% थी. कुल मिलाकर, इस साल सितंबर में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 6.5% की वृद्धि के साथ 12,87,735 यूनिट्स तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह संख्या 12,08,996 यूनिट्स थी.

यह भी पढ़े: Gaza Peace Plan: हमास ने सात बंधकों को रिहा किया, इजरायल में जश्न का माहौल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This