Mirzapur 3: ‘मिर्जापुर 3’ के फैंस के लिए बुरी खबर, तीसरे पार्ट में इस किरदार का नहीं होगा कमबैक

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mirzapur 3: भारत की सबसे सफल सीरीज में से एक ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) के तीसरे पार्ट का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर कोई एक बार फिर गुड्ड पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया के किरदार को आतंक मचाते देखना चाहता है. 4 साल बाद ये लोकप्रिय सीरीज कुछ समय बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है, लेकिन ‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया है. दरअसल, सीरीज के तीसरे सीजन में फैंस अपने एक फेवरेट कैरेक्टर को नहीं देख पाएंगे.

इस किरदार का नहीं दिखेगा आतंक

‘मिर्जापुर’ में नजर आए किरदारों को फैंस का भर-भर कर प्यार मिला था. जिसमें से मुन्ना भैया के रोल ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी, लेकिन इस सीजन में दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना भैया की वापसी नहीं होने वाली है. दरअसल उनके किरदार को इस सीजन में खत्म कर दिया गया है. सीरीज के ऐलान होने के बाद ही ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे, लेकिन अब इस बात को खुद दिव्येंदु शर्मा ने कंफर्म कर दिया है.

 

पर्सनल लाइफ पर पड़ रहा असर

हाल ही में दिव्येंदु शर्मा ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया है कि वो ‘मिर्जापुर 3’ में वापसी नहीं करने वाले हैं. एक्टर ने बताया कि मुन्ना भैया का किरदार उनकी पर्सनल लाइफ पर भी असर डाल रहा है. उन्होंने कहा- ‘जब मैं किरदार में था तो ये मेरी पर्सनैलिटी को बहुत प्रभावित कर रहा था. हमे किसी भी कैरेक्टर नें ज्यादा ओवर- रोमांटिसाइज नहीं होना चाहिए. ये इतना मुश्किल होता है कि आपको पता ही नहीं चल पाता की आप किस जोन में है. लेकिन जब आप इससे निकलते हैं तो आपको इसकी डार्कनेस का पता चलता है.’ उनके इस फैसले से फैंस का दिल टूट गया है.

ये भी पढ़ें- नातिन Navya को Jaya Bachchan ने दी रिलेशनशिप एडवाइस, बोलीं- “आजकल के बच्चों को शादी अपने…”

कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर 3’

साल 2018 में मिर्जापुर के पहले सीजन में खूब धमाल मचाया था. जिसके बाद साल 2020 में दूसरे सीजन को रिलीज किया गया. वहीं, अब तीसरे सीजन का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसके रिलीज डेट को लेकर अनांउसमेंट नहीं की है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version