Stock Market: शुक्रवार को कैसे खुला शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर सुस्ती देखने को मिल रही है. आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 154.29 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,069.13 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 45.16 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,469.50 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा. बता दें कि आरबीआई एमपीसी के पहले स्‍टॉक मार्केट में सुस्ती दिखी. घरेलू शेयर बाजार में आज के शुरुआती कारोबार में करीब 300 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई और यह 74000 अंक के नीचे चला गया.

वहीं सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान पर ट्रेड होने के बावजूद एमपीसी के फैसले के बाद बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी गई है. एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर के रूप में ट्रेड कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट?

Latest News

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख चिकित्सा बीमा की पहल की. कार्यक्रम में Leopard Rescue Centre और पीलीभीत-तराई पर फिल्म निर्माण की भी घोषणा हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version