Onion Price: प्‍याज को लेकर सरकार का धांसू प्‍लान, तेजी से बढ़ती कीमत पर लगेगी लगाम

Onion Price: हाल ही में टमाटर की कीमतों में बेतहाशा तेजी देखने को मिली. इसके बाद अब प्‍याज की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को परेशानी शुरू हो गई है. दरअसल एक दिन पहले आई रिपोर्ट में ऑल इंडिया लेवल पर प्‍याज की कीमत 57 फीसदी बढ़ गया है. जो एक साल पहले प्‍याज की कीमत 30 रुपये थी, वहीं अब 47 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए है.

प्‍याज की कीमतों में तेजी के बाद सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए एक प्‍लान बनाया है. इस प्‍लान के जरिए कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी. तो आइए जानते हैं प्‍याज की कीमत पर सरकार का प्‍लान…

केंद्र का प्‍लान  

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक साल में प्याज की खुदरा कीमत 57 फीसदी बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है. कीमतों में बढ़ोत्‍तरी के बाद सरकार ने ग्राहकों को राहत देने के लिए बफर स्टॉक से रियायती दर पर ज्यादा प्याज बेचने का निर्णय लिया है. सरकार फिलहाल 25 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज बेच रही है.

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव ने बताया‍ कि अगस्त के मध्य से बफर से प्याज को छोड़ा जा रहा है. कीमतों की बढ़ोत्‍तरी को रोकने के लिए खुदरा बाजार में ज्यादा प्याज बेचा जा  रहा हैं. उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में दामों में तेजी से वृद्धि हो रही है, वहां थोक और खुदरा दोनों बाजारों में बफर स्टॉक से प्याज को दिया जा रहा है. अगस्त के मध्य से अब तक 22 राज्यों में लगभग 1.7 लाख टन प्याज बफर स्टॉक से दिया गया है. 

ये भी पढ़ें :- Health Tips: रात में लेना चाहते है गहरी नींद, तो इन फूड्स से आज ही बना लें दूरी

खरीफ की बुआई में देरी से बढ़ रहे दाम
सचिव के मुताबिक, मौसम संबंधी कारणों से खरीफ प्याज की बुआई में देरी हुई. जिसके वजह से फसल की आवक में भी देरी हुई है. अब तक खरीफ प्याज की आवक शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रबी सीजन की प्याज का भंडार खत्म होने से आपूर्ति की स्थिति खराब है. सचिव ने कहा कि सरकार ने चालू वर्ष  2023-24 के लिए बफर प्याज स्टॉक को दोगुना कर दिया है. इससे आने वाले दिनों में कीमतों पर अंकुश लगेगा.

ये भी पढ़ें :- Diwali Recipes 2023: दिवाली के दिन क्यों खाई जाती है सूरन की सब्जी? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version