Closing Bell: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों लुढ़के

Must Read

Share Market: वैश्विक मार्केट (global market) से मिले कमजोर संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. आज दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली. गुरुवार के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 610 अंक टूट गया. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) में भी 193 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप सूचकांक 0.08 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.46 प्रतिशत चढ़ा.

सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों लुढ़के

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 610.37 अंकों की गिरावट के साथ 65,508.32 के लेवल  पर क्‍लोज हुआ. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,406.01 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,423.39 तक आया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 192.90 अंक गिरा. दिन के अंत में निफ्टी 19,523.55 के लेवल पर क्‍लोज हुआ.

मजबूती के साथ खुला था बाजार

इससे पहले आज शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुले थे. लेकिन, ग्‍लोबल मार्केट में कमजोर रुझान और विदेशी कोषों की लगातार निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजार ने अपनी बढ़त खो दी. BSE सेंसेक्स 287.32 अंक चढ़कर 66,406.01 पर पहुंच गया था, वहीं NSE निफ्टी 50.2 अंक चढ़कर 19,766.65 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा.

आज के टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 6 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए. L&T, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और NTPC आज के सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे. सबसे ज्यादा लाभ L&T के शेयरों को हुआ. इसके शेयर 2.14 प्रतिशत तक चढ़े. इसके अलावा, SBI बैंक के शेयर को भी मुनाफा  हुआ.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This