भारत में कम हेल्दी प्रोडक्ट्स बेच रहीं ये कंपनियां, ATNI रिपोर्ट में दावा

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ATNI Report: ग्लोबल पैकेज्ड फूड्स कंपनियां जैसे पेप्सिको (PepsiCo), यूनिलीवर (Unilever) और डैनोन (Danone) भारत सहित दूसरे अन्य कम आय वाले वाले देशों में कम हेल्दी प्रोडक्ट बेच रही हैं. यह आरोप ग्लोबल पब्लिक नॉन-प्रॉफिट फाउंडेशन एक्‍सिस टू न्‍यूट्रिशन इनिशिएटिव (ATNI) की एक नई इंडेक्स रिपोर्ट में लगाया गया है.

ATNI ग्लोबल इंडेक्स रिपोर्ट मे बताया गया है कि ये कंपनियां लो-इनकम वाले देशों में ऐसे प्रोडक्‍ट बेच रही हैं, जिनकी हेल्थ स्टार रेटिंग उच्च-आय वाले देशों में बेचे जा रहे उत्पादों के मुकाबले बहुत कम है. रिपोर्ट में लो और लो-मिडियम-इनकम वाले देशों में इथियोपिया, घाना, केन्या, नाइजीरिया, पाकिस्तान, भारत, फिलीपींस, तंजानिया और वियतनाम को शामिल किया गया है.

अच्छे प्रोडक्ट्स यूरोप में ही बेच रहे

यूएस बेस्ड ATNI इंडेक्स के अनुसार, उदाहरण के लिए लेज चिप्स और ट्रॉपिकाना ज्यूस बेचने वाली पेप्सिको ने अपने “न्यूट्री-स्कोर A/B” वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ाने का लक्ष्‍य रखा है, लेकिन यह लक्ष्‍य केवल यूरोपीय यूनियन के स्नैक्स पोर्टफोलियो तक ही सीमित है. यूनिलीवर के फूड प्रोडक्ट्स में क्वालिटी वॉल्स, रेडी-टू-कुक मिक्स और मैग्नम आइसक्रीम नॉर सूप्स शामिल हैं. जबकि डैनोन भारत में प्रोटिनेक्स सप्लीमेंट्स और एपटामिल इन्फेंट फॉर्मूला की बि‍क्री करता है.

30 कंपनियों की हुई रैंकिंग

30 ऐसी कंपनियों की रैंकिंग की गई है, जिनके हेल्थ स्कोर में डेवलप्ड और लो-इनकम देशों के बीच बड़ा अंतर है. यह स्टार रेटिंग सिस्टम ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में विकास किया गया है. यह पहली बार है जब एटीएनआई इंडेक्स ने स्कोर को लो और हाई इनकम वाले देशों में बांटा है. भारत में काम करने वाली प्रमुख कंपनियों में पेप्सिको, डैनोन और यूनिलीवर शामिल हैं.

किसे कितना स्कोर मिला?

ATNI इंडेक्स के मुताबिक, हेल्थ स्टार रेटिंग सिस्टम के तहत प्रोडक्ट्स को 5 अंकों में से उनके हेल्थ स्कोर के आधार पर रेट किया जाता है. जिसमें 5 सबसे अच्छा स्कोर माना जाता है. 3.5 से ऊपर का स्कोर स्वस्थ होता है. लो-इनकम वाले देशों में, खाद्य कंपनियों के पोर्टफोलियो को 1.8 स्कोर पर टेस्ट और रैंक किया गया. जबकि हाई इनकम वाले देशों में ऐसे प्रोडक्‍ट्स को औसतन 2.3 स्कोर मिला.

ये भी पढ़ें :- हूती विद्रोहियों ने इजरायली एयरबेस पर दागी मिसाइल, अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया

Latest News

यह हत्या घोर…, इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन

Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर रूस...

More Articles Like This