Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए आपके शहर में कितना है रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Price Today 6 March 2026: तेल कंपनियों ने 6 मार्च 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद भारत के ज्यादातर बड़े शहरों में ईंधन की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि अलग-अलग राज्यों में टैक्स और ट्रांसपोर्ट लागत के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है.

बड़े शहरों में पेट्रोल के ताजा दाम

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. मुंबई में पेट्रोल के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चेन्नई और बेंगलुरु में हल्की बढ़त देखने को मिली है.

आज के पेट्रोल रेट (6 मार्च 2026)

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) बदलाव (कल के मुकाबले)
नई दिल्ली ₹94.77 0.00
मुंबई ₹103.50 -0.04
कोलकाता ₹105.41 0.00
चेन्नई ₹101.06 +0.26
बेंगलुरु ₹102.96 +0.04
हैदराबाद ₹107.50 +0.04
पटना ₹105.48 +0.05
गुरुग्राम ₹95.51 0.00
नोएडा ₹94.90 +0.13
भुवनेश्वर ₹101.19 0.00
चंडीगढ़ ₹94.30 0.00
झारखंड ₹98.18 -0.26

डीजल के दाम भी ज्यादातर जगह स्थिर

डीजल की कीमतों में भी बड़े बदलाव नहीं हुए हैं. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि कुछ शहरों में हल्की बढ़त या गिरावट दर्ज की गई है.

आज के डीजल रेट (6 मार्च 2026)

शहर डीजल की कीमत (प्रति लीटर) बदलाव (कल के मुकाबले)
नई दिल्ली ₹87.67 0.00
मुंबई ₹90.03 0.00
कोलकाता ₹92.02 0.00
चेन्नई ₹92.61 +0.22
बेंगलुरु ₹90.99 0.00
हैदराबाद ₹95.70 0.00
पटना ₹91.72 +0.05
गुरुग्राम ₹87.97 -0.01
नोएडा ₹88.01 +0.12
भुवनेश्वर ₹92.77 +0.01
चंडीगढ़ ₹82.45 0.00
झारखंड ₹92.94 -0.26

क्यों बदलती रहती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं:

  • कच्चे तेल की कीमत: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा होने पर भारत में ईंधन के दाम बढ़ने का दबाव बनता है.
  • डॉलर-रुपया विनिमय दर: भारत तेल का आयात डॉलर में करता है, इसलिए रुपया कमजोर होने पर कीमतें बढ़ सकती हैं.
  • सरकारी टैक्स: केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का वैट (VAT) मिलकर अंतिम कीमत तय करते हैं.

घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर का ताजा रेट

आप SMS के जरिए भी अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जान सकते हैं:

  • Indian Oil: RSP लिखकर 9224992249 पर भेजें
  • HPCL: HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें
  • BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें
Latest News

07 March 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग...

More Articles Like This