Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रतिदिन की तरह आज  के लिए भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है, आज यानी 08 मई 2024 को राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों उतार-चढ़ाव जारी है.

जबकि दिल्ली सहित सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों के शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव में मामूली बदलाव देखा जा सकता है. आइये जानते हैं आज महानगरों सहित यूपी के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट क्या है.

IOCL के अनुसार, दिल्ली में आज भी आज पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है. वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है. कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.

UP के अलग-अलग इलाकों में आज क्या है पेट्रोल का रेट?

Petrol Diesel Prices

एसएमएस के जरिए पता करें पेट्रोल और डीजल के दाम

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की क्‍या कीमत है इसका पता आप एसएसएस के माध्‍यम से भी लगा सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर हैं, तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं अगर आप BPCL के कस्टमर हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं.

यह भी पढ़े: Covishield Vaccine: एस्ट्राजेनेका का बड़ा फैसला, दुनिया भर से वापस मांगी कोविशील्ड वैक्सीन; जानिए वजह

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version