Stock Market: बुधवार को कैसे खुला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं. वहीं, Sensex 286 अंक गिरकर 73,225 के लेवल पर जबकि निफ्टी भी 71 अंक गिरकर 22,231 पर खुला. बैंक निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर 120 अंकों से अधिक की गिरावट देख रहा था. India VIX में भी 2 फीसदी की तेजी रिकॉर्ड की गई है. वहीं, सबसे अधिक गिरावट Dr Reddy’s Lab, Voltas, HDFC Bank में गिरावट आई.

कल गिरावट के साथ बंद हुए थे बाजार

व‍हीं, मंगलवार के क्लोजिंग की बात करें तो बाजार में हल्की बढ़त से शुरुआत होने के बाद कारोबार के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स लगातार गिरे और बेंचमार्क इंडेक्स नुकसान के साथ बंद हुए. बता दें कि कारोबार बंद होने तक सेंसेक्स में 369 अंकों की गिरावट आई और ये 73525 के आस-पास जबकि निफ्टी भी इतनी ही गिरावट लेकर इस स्तर पर बंद हुआ.

Stock Market: कैसा रहेगा आज के बाजार का मूड?

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुल सकते हैं. हालांकि सबुह के करीब 8:30 बजे, Gift Nifty 22,400 के नीचे कारोबार करता दिखा.

वहीं, एशिया-प्रशांत शेयर बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है. जापान के निक्केई 225 में 1 फीसदी की गिरावट आई, जबकि व्यापक टॉपिक्स इंडेक्स 0.88 प्रतिशत तक फिसल गया. दक्षिण कोरिया के कोस्पी में मामूली गिरावट देखी गई. वहीं, ऑस्ट्रेलिया का ASX200 0.08 प्रतिशत बढ़ा.

इसे भी पढ़े:- Covishield Vaccine: एस्ट्राजेनेका का बड़ा फैसला, दुनिया भर से वापस मांगी कोविशील्ड वैक्सीन; जानिए वजह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version