Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट नजर आ रही है. मंगलवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड बढ़कर 78.51 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 82.80 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं.

बिहार में पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 34 पैसे महंगा हो गया है. प. बंगाल में पेट्रोल 44 और डीजल 41 पैसे महंगा हो गया है. इसके अलावा केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े है. वहीं यूपी में पेट्रोल 14 और डीजल 13 पैसे सस्ता हुआ है. राजस्थान में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: 18 और 16 रुपये की गिरावट आई है. एमपी और महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये, जबकि डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये, जबकि डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये, जबकि डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: लंबे उछाल के बाद नहीं बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानिए ताजा भाव

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This